• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

श्रीलंका ने तत्काल रूप से भारत से श्रीलंका आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी

BySamachar India Live

May 8, 2021

कोलंबो। भारत में तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के कारण श्रीलंका ने तत्काल रूप से भारत से श्रीलंका आने  वाले यात्रियों पर रोक लगा दी है।

यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ने पहले ही भारत से आनेवाले यात्रियों पर रोक लगाई हुई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने गुरुवार को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका में उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भारत में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। नागरिक उड्डयन के महानिदेशक ने नेशनल कैरियर के सीईओ को लिखे पत्र में कहा है कि स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार भारत से यात्रियों को श्रीलंका में आने के अनुमति नहीं होगी।

हालांकि पर्यटन मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा ने कहा है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने निर्देश दिए हैं कि श्रीलंका के प्रवासी मजदूरों को देश में वापस आने की अनुमति होगी।

उल्लेखनीय है कि भारत में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और एक दिन में 4,12,262 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि 3,980 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और कई अन्य बड़े देशों ने श्रीलंका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Reply