• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

उत्तराखंड- मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

अपने जन्मदिन के मौके पर विधायक गणेश जोशी ने अपनी उम्र से बड़ों का आशीर्वाद लिया

मसूरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक और राज्य सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने अपना जन्मदिन 31 जनवरी को मनाया। चूंकि मसूरी सीट पर चुनावी माहौल गरम है ऐसे में गणेश जोशी पूरे दिन आम जनता के बीच नजर आए। इस दौरान लोगों ने उन्हें न सिर्फ वोट देने का संकल्प दिखाया बल्कि जन्मदिन की मुबारकबाद भी दी।

मिला बड़ों का आशीर्वाद
अपने जन्मदिन के मौके पर विधायक गणेश जोशी ने अपनी उम्र से बड़ों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने भी उनके सिर पर हाथ रख कर उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया। कई ने उन्हें फिर से चुनकर आने तो कई दीर्घायु होने की बात कही। इस दौरान कई लोगों ने कहा कि इस तरह का विधायक हर विधानसभा को मिले क्योंकि गणेश जोशी सिर्फ 5 साल बाद वोट मांगने वाले विधायक नहीं हैं बल्कि लगातार काम करने वाले जनप्रतिनिधि हैं।

उमड़े प्रेम से अभिभूत हुए गणेश जोशी
अपने जन्मदिन पर उमड़े स्नेह से विधायक गणेश जोशी अभिभूत नजर आए। उन्होंने इसे अपनी जनता का प्यार बताया। उन्होंने मसूरी की सेवा करने के संकल्प को दोहराया। अपना चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर उमड़े बधाई संदेशों को पढ़ा और इसके लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि – आज चुनाव प्रचार समाप्त करने के बाद जब आप सभी के बधाई संदेश पढ़े तो भावुक हो गया। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूँ कि आप सभी शुभचिंतको का स्नेह और आशीर्वाद मुझे निरंतर मिलता रहता है। आप लोगों का यही विश्वास मुझे और भी परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। एक बार फिर आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद।

Leave a Reply