• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

मसूरी, उत्तराखंड-बालिकाओं को सिर्फ गणेश जोशी पर भरोसा

100 बालिकाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

गणेश जोशी ने कहा – युवा भाजपा के साथ है
बर्फबारी भी ठंडा न कर सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश

एक तरफ गणेश जोशी का प्रचार तेज़ी से चल रहा है वहीं उन्हें लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा और गणेश जोशी को लेकर युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।

बालिकाओं ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा सुरक्षा जहां, बेटियां वहां के स्लोगन से युवतियों में जगह बना रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे केवल स्लोगन न मानते हुए जमीनी धरातल पर भी साकार कर दिखाया है। आज इसी क्रम में राजपुर रोड स्थित चुनाव कार्यालय में शिवानी चौधरी के नेतृत्व में 100 से अधिक बालिकाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके उपरांत विधायक गणेश जोशी ने आर्यनगर स्थित कन्या गुरूकुल महाविद्यालय के प्रांगण में भी महिलाों को संबोधित किया। इस दौरान परिसर में सड़क बनने व महाविद्यालय के लिए फर्नीचर मिलने से छात्राएं, अध्यापक और अभिभावक काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

बर्फबारी में भी चला प्रचार
खराब मौसम भी भाजपा के जोशीले कार्यकर्ताओं ने प्रचार जारी रखा। मसूरी में बर्फबारी होती रही और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर नारेबाजी करते नजर आए। इन्होंने विधायक गणेश जोशी को फिर से चुनने के नारे लगाए। इधर विधायक गणेश जोशी ने तेज बारिश के बीच गुरुवार को अनारवाला में सूक्ष्म सभा को संबोधित किया। अनारवाला में पेयजल की समस्या हल होने से क्षेत्रवासी काफी खुश नजर आए। विधायक गणेश जोशी की एक सभा हाथीबड़कला नयागांव में संध्या गुरुंग जी के आवास पर भी हुई। इसमें क्षेत्रवासियों ने पक्की सड़कें, पेयजल योजना व सामुदायिक भवन बनने पर खुशी जाहिए की।

Leave a Reply