• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

कांग्रेस के इमरान खेडावाला खाडिया से जीते, दरियापुर में कांग्रेस का गढ ढहा

BySamachar India Live

Dec 8, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतों की गिनती के बाद अब परिणाम भी आने लगे हैं। शहर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल 64 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अमीबेन याग्निक को हराया।

अहमदाबाद की 21 विधानसभा सीटों की मतगणना एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेकनिक और कॉमर्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। सुबह पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हुई। अहमदाबाद शहर की 16 में से महज एक सीट को छोड़कर भाजपा अन्य सभी 15 सीटों पर आगे चल रही है। शहर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल 64 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अमीबेन याग्निक को हराया।इसके अलावा दरियापुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक गयासुद्दीन शेख चुनाव हार गए। यहां से भाजपा के उम्मीदवार कौशिक जैन ने उन्हें मात दी। जमालपुर खाडिया सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां से भाजपा के उम्मीदवार भूषण भट्ट को कांग्रेस के इमरान खेडावाल ने हराया। भूषण भट्ट भाजपा के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक भट्ट के बेटे हैं।

 

Leave a Reply