• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

प्रियंका गांधी के MP दौरे पर CM शिवराज ने किया कटाक्ष, बोले- कांग्रेस मध्य प्रदेश में खोल रही झूठ की दुकान

BySamachar India Live

Oct 28, 2023

MP Election 2023 मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में चुनावी माहौल और आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी राज्य के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की झूठ की दुकान खुल रही है।

प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हैं और आज उन्होंने दमोह से कांग्रेस के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार अजय टंडन के समर्थन में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी के दौरे के बारे में बोलते हुए सीएम चौहान ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान खुल रही है। प्रियंका गांधी फिर यहां आ रही हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्हें भगवान राम और राम मंदिर से क्या दिक्कत है।