• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

आपातकाल संविधान पर सीधा हमला-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

कश्मीर में मतदान के रिकॉर्ड टूटे, घाटी ने दिया दुश्मनों को करारा जवाब : राष्ट्रपति मुर्मू

आम आदमी पार्टी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन का बहिष्कार किया : राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली:  देश में हाल में हुए आम चुनाव के दौरान कश्मीर में हुए मतदान में कई रिकॉर्ड टूटने की ओर ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन चुनाव के माध्यम से घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।

मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे और घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठित नयी सरकार के आने वाले बजट की ओर संकेत करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा, सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है तथा कृषि उपजों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है और भारतीय किसान इस मांग को पूरा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने कई वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय था। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने अभिभाषण में पेपर लीक का भी जिक्र किया। मुर्मु ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन का बहिष्कार करने का एलान किया है।