• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

मसूरी, उत्तराखंड, हैट्रिक की तरफ बढ़ रहे हैं गणेश जोशी!

*क्षेत्र के मतदाताओं में दिख रहा है गजब का उत्साह
*कर रहे हैं गणेश जोशी के हैट्रिक के दावे

खराब मौसम के बावजूद गणेश जोशी का प्रचार तेज़ी से चल रहा है। वहीं उनके समर्थकों में गज़ब का उत्साह देखा जा सकता है। भाजपा और गणेश जोशी को लेकर आम युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।

*इस बार लगेगी हैट्रिक
चुनाव प्रचार के दौरान कई लोगों ने कहा कि गणेश जोशी ने क्षेत्र में काफी काम करवाया है और इस बार वो जरूर जीतेंगे। कई युवाओं ने कहा कि गणेश जोशी इस बार जीतने का बाद जीत की हैट्रिक लगाएंगे। इससे पहले वो दो बार कांग्रेस प्रत्याशी को हरा चुके हैं।

पहली बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 9 बजार से ज्यादा वोटों और दूसरी बार 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार गणेश जोशी भी लगातार दावा कर रहे हैं कि उनकी जीत 21 हजार से ज्यादा वोटों से होगी। इसके पीछे वो आम जनता के लिए किए गए काम और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को बताते हैं। उनके समर्थकों ने कहा कि उनके हिसाब से गणेश जोशी की जीत का फासला 25 हजार से ज्यादा का होगा।

*चल रहा है धुआंधार प्रचार
खराब मौसम के बावजूद मसूरी विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी और विधायक गणेश जोशी का अपने जोशीले कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार जारी है। आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मसूरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सरोना में क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।

इस क्षेत्र में बनी सड़कों, पुश्तों, सामुदायिक भवन एवं अन्य विकास कार्यों से क्षेत्रवासी संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद भी कार्यकर्ता और समर्थक निरंतर प्रचार में जुटे हैं, यह लोग मुझे और भी मेहनत करने को प्रेरित करते हैं। यह चुनाव मैं अपने लिए नहीं बल्कि इन्हीं के लिए लड़ रहा हूँ। मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है और भरोसा दिलाता हूं कि जैसे बीते दो कार्यकाल में आपको कभी निराश नहीं किया, वैसे ही भविष्य में भी प्रतिबद्धता के साथ आपकी सेवा में जुटा रहूंगा।

Leave a Reply