• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

कोरांव महोत्सव 2022-23 का वृहद आगाज

BySamachar India Live

Dec 26, 2022

कोरांव महोत्सव 2022-23 का वृहद आगाज आज सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता 2022 एवं कोरांव कबड्डी लीग 2022 से हुआ। परीक्षा प्रतियोगिता के प्रभारी रितेश जी रहे। सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता राज शिशु शिक्षा सदन में संपन्न हुई। कबड्डी लीग गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज में सम्पन्न हुआ, कबड्डी लीग का उद्घाटन गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य साबिर अली जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामा कान्त तिवारी (बब्बन) ने किया।

कबड्डी में प्रथम स्थान गोपाल विद्यालय, द्वितीय डैया स्टेट टीम हुए कबड्डी लीग प्रभारी के रूप में भोला नाथ पाण्डेय, गणेश शंकर तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, आशुतोष सिंह उपस्थित रहे आयोजन समिति के सदस्य गणेश प्रसाद मिश्रा, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, अनूप मिश्रा, कृष्णा कान्त कामिल, शैलेश सिंह शैलु, सत्यम द्विवेदी व अन्य लोग मौजूद रहे। कोरांव महोत्सव के संस्थापक/अध्यक्ष शशि द्विवेदी जी ने प्रतियोगिता में सम्मिलित राज शिशु शिक्षा सदन कोरांव के प्रबंधक हर्ष सिंह जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह जी, उप प्रधानाचार्य कमलाकर सिंह जी, आदित्य तिवारी, प्रदीप तिवारी, नीरज केशरी व अन्य सभी शिक्षको, विद्यालयों, अभिवावकों, परीक्षार्थियों, खिलाड़ियों, महोत्सव आयोजन समिति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र प्रसाद मौर्य, उमाकांत तिवारी, बबलू शुक्ला, शिव फल पांडे आदि रहे

Leave a Reply