• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

GST Collection October 2023: अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 13 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने जुटाए 1.72 लाख करोड़ रुपये

BySamachar India Live

Nov 1, 2023

वित्त मंत्रालय द्वारा हर महीने जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करती है। मंत्रालय ने बुधवार को यानी की आज अक्टूबर महीने के जीएसटी संग्रह दूसरा सबसे आंकड़ा है। अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि साल दर साल में जीएसटी संग्रह में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

वित्त मंत्रालय हर महीने मासिक जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करते हैं। इस आंकड़े से पता चल जाता है कि हर महीने कितना जीएसटी संग्रह हो पाता है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह संग्रह पिछले साल अक्टूबर 2022 में कलेक्ट किए गए 1.52 लाख करोड़ रुपये से 13 फीसदी अधिक है।

वित्त मंत्रालय बयान में कहा कि अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे बड़ा, 1.72 लाख करोड़ रुपये है। यह साल-दर-साल 13 फीसदी तक की वृद्धि को दिखाता है।