• September 22, 2024

Samachar India Live

India's Most Authentic Hindi News Portal

रामायण या महाभारत नहीं, ये है भारत का पहला टीवी सीरियल, विदेश में खूब मचाई थी हलचल

BySamachar India Live

Nov 3, 2023

रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक सीरियल्स के बारे में तो आप जानते होंगे। 80 के दशक में आए इन सीरियल्स ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी थी। हालांकि क्या आप भारत के सबसे पहले सीरियल के बारे में जानते हैं? रामायण और महाभारत से पहले एक शो बना था जो करीब एक साल तक चला था।

क्या आपने भारत के पहले टीवी सीरियल को देखा है? आइए, आपको बताते हैं कि भारत का पहला सीरियल कौन-सा था और आप उसे कहां देख सकते हैं?

भारत का पहला टीवी सीरियल का नाम ‘हम लोग‘  था, जिसका निर्माण हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार  ने किया था। ये सीरियल 1984 में आया था और इसका आखिरी एपिसोड 17 दिसंबर 1985 को टेलीकास्ट हुआ था।

इस सीरियल में फिल्मी जगत के कई नामी सितारे नजर आए थे, जो आज भी इंडस्ट्री में तहलका मचाते हैं। इस सीरियल के मुख्य किरदार में थे- सीमा पहवा , मनोज पाहवा, दिव्या सेठ, सुषमा सेठ, राजेश पुरी, विनोद नागपाल, रेणुका इसरानी, जयश्री अरोड़ा, आसिफ शेख और अभिनव चतुर्वेदी।

‘हम लोग’ सीरियल ने उस दौर में खूब वाहवाही बटोरी। कहानी से लेकर कास्टिंग, सब कुछ मजेदार थी। सीरियल में न केवल सोशल मैसेज था, बल्कि मनोरंजन कूट-कूटकर भरा था। इस सीरियल में जॉइन्ट मिडिल क्लास फैमिली की परेशानियों को बड़ी बखूबी से दिखाया गया था। पैसे की तंगी, परिवार में किच-किच और ‘चार लोग क्या कहेंगे’ जैसे मुद्दों को आप इस सीरियल के जरिए रिलेट कर सकते हैं।

अगर आप इस सीरियल का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप YOUTUBE पर इसे देख सकते हैं। ये शो यूट्यूब पर मौजूद है।