ग्लेन मैक्सवेल इस बार विराट कोहली की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे। मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले कुछ आइपीेएल में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इस बार आरसीबी ने उन पर बड़ा दांव खेला है। अब आइपीएल 2021 में मैक्सी कैसा प्रदर्शन करेंगे इसके बारे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान डेविनयल विटोरी ने बताया है। विटोरी ने कहा है कि, आइपीएल का 14वां सीजन मैक्सी के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
विटोरी ने कहा कि, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ खेलने की वजह से वो ज्यादा दवाब महसूस नहीं करेंगे और इसकी वजह से वो खुलकर बल्लेबाजी कर पाएंगे। आपको बता दें कि आइपीएल 2021 के लिए आरसीबी ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ की राशि खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। आरसीबी के साथ जुड़ने से पहले मैक्सवेल मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स व पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।